मल्टीबैगर Power Stock में ताबड़तोड़ तेजी, 5 दिनों में 6 ऑर्डर मिलते ही 'रॉकेट' हुआ शेयर; अपर सर्किट लगा

 


  Genus Power Infrastructure Ltd के स्टॉक में बुधवार को जबरदस्त तेजी नजर आई है. स्टॉक आज शुरुआती कारोबार में ही 5% की तेजी आई और अपर सर्किट छूते हुए शेयर 438 रुपये के अपने 52 हफ्तों के हाई पर चला गयाj


Genus Power Stock Price: पावर कंपनी Genus Power Infrastructure Ltd के स्टॉक में बुधवार को जबरदस्त तेजी नजर आई है. स्टॉक आज शुरुआती कारोबार में ही 5% की तेजी आई और अपर सर्किट छूते हुए शेयर 438 रुपये के अपने 52 हफ्तों के हाई पर चला गया. कल ये 417 रुपये पर बंद हुआ था और आज बाजार खुलते ही इसमें इतनी बड़ी तेजी दर्ज हुई. इस उछाल के पीछे कंपनी को मिले ऑर्डर हैं.


दरअसल, कंपनी को पिछले 5 दिन में कुल 6,534 करोड़ रुपये के 6 आर्डर मिले थे. इसे 80 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर के सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए आर्डर मिले थे.

Genus Power order book 

अब नए ऑर्डर विन के बाद कंपनी के पास 28,000 करोड़ की ऑर्डर बुक है. कंपनी 11,000 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स के लिए L1 बिडर थी. 15 लाख स्मार्ट मीटर्स के सप्लाई के लिए बातचीत कर रही थी. GIC के साथ बनी SPV का 30,000 करोड़ रुपये के स्मार्ट मीटर के टेंडर पर फोकस है.

कंपनी का ऑर्डर पूरे का ट्रैक रिकॉर्ड भी अच्छा है. अगर फाइनेंशियल्स देखें तो Q1 में आय 60%, EBITDA 2.3x और मुनाफा 2X से बढ़ा है. EBITDA मार्जिन 34.6% से बढ़कर 44.4% हो गया है. कंपनी नेट डेब्ट फ्री है और इनके पास 500-600 करोड़ का कैश है.


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अरबपतियों की शैक्षणिक योग्यता: जेफ बेज़ोस से लेकर एलन मस्क तक, दुनिया के 3 सबसे अमीर लोगों ने कहां और क्या पढ़ाई की है

UP Weather: यूपी में ठंड की आहट... आज भी इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया ये लेटेस्ट अपडेट

शेयर बाजार में बार-बार हो रहा नुकसान, एक्टिवेट करें जेरोधा ऐप का ये फीचर, धीरे-धीरे दिखने लगेगा फायदा