इस Defense Stock में रैली रुकने का नाम नहीं ले रही, तीन माह में पैसा डबल, इंस्टिट्यूशंस ने बढ़ा दी हिस्सेदारी, क्या आप लेंगे

 शेयर मार्केट में पिछले कुछ साल में कई मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले स्टॉक सामने आये हैं. मार्केट ने पिछले कुछ माह में एक तरफा रैली दी है. डिफेंस सेक्टर से कई स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुए हैं, लेकिन इस सेक्टर का एक स्टॉक ऐसा भी है, जो बिना रिट्रेस हुए लगातार ऊपर की ओर ही जा रहा है. 




इस डिफेंस स्टॉक में रैली रुकने का नाम नहीं ले रही, तीन माह में पैसा डबल, इंस्टिट्यूशंस ने बढ़ा दी हिस्सेदारी, क्या आप लेंगे


ज़ेन टेक्नॉलॉजी के शेयर पिछले एक माह में 25 प्रतिशत और पिछले तीन माह में 100 प्रतिशत और पिछले छह माह में 125 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है. इस स्टॉक में तीन माह में ही पूंजी डबल हो गई. शुक्रवार को ज़ेन टेक के शेयर 1,784.15 रुपए के लेवल पर क्लोज़ हुए.

इस स्टॉक को डेली चार्ट पर देखें तो इसने जून 2024 में ब्रेक आउट देने के बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा है. यह हायर हाई बनाते हुए ऊपर जा रहा है. पिछली तिमाही में डीआईआई ने इसमें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 3.4 प्रतिशत कर ली.

टिप्पणियाँ